क्या हम चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव देख सकते हैं ?


चंद्रयान-3 की लैंडिंग 
 

चंद्रयान 3 की स्थिति क्या है और वह अभी कहां हैं :- 

चंद्रयान 3 का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है, ISRO के मुताबिक, चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है और अब 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।



क्या चंद्रयान-3 चांद की तस्वीर ले रहा है :-

चंद्रयान 3 इतिहास रचने और चांद पर इंडिया का झंडा फहराने से बस कुछ ही कदम दूर है। जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है वैसे वैसे chandrayaan-3 चांद के नजदीक पहुंचता जा रहा है। साथ ही उसकी नई तस्वीर भी भेज रहा है। इसरो ने विक्रम लैंडर द्वारा दी गई कुछ नई तस्वीरों को जारी किया है।



हम सब चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव कब और कैसे देख सकेंगे :-

इसरो ने जानकारी देते हुए कहा है, कि चंद्रयान-3 , 23 अगस्त को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करेगा। और साथ ही इसरो ने यह भी कहा है कि हम सभी चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग भी देख सकेंगे। चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग इसरो की आधिकारिक वेबसाइट, आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज  पर देख सकेंगे।



चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च कब हुआ था :-

चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च कब हुआ था
चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च 


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था (ISRO) इसरो ने 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से chandrayaan-3 को लांच किया था ।




भारत रचेगा इतिहास और चांद पर ये कारनामा करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा :-

अब भारत 23 अगस्त का इंतजार कर रहा है क्योंकि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा और भारत एक नया इतिहास रचेगा और ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा। क्योंकि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अभी तक किसी भी देश ने अपना यान नहीं भेजा है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार chandrayaan-3 मिशन करने जा रहा है।




चंद्रयान-3 में कौन बैठा है क्या चंद्रयान-3 में कोई इंसान है :-

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि chandrayaan-3 में कोई इंसान नहीं बैठा है चंद्रयान-3 मैं एक विक्रम लैंडर, एक रोवर और एक प्रॉपलसन माड्यूल लगा हुआ हैं।




चंद्रयान 3 को कौन चला रहा है , ऋतू कारिधाल श्रीवास्तव कौन है :-

ऋतु कारिधाल श्रीवास्तव 

चंद्रयान 3 को लीड कर रही है 'रॉकेट वूमेन' नाम से मशहूर एक स्पेस साइंटिस्ट ऋतु कारिधाल श्रीवास्तव। और इन्हें चंद्रयान 3 मिशन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ