रिंकू सिंह ने आयरलैंड का ऊखाड़ा हैंडपंप, छक्के चौकों की अच्छी बरसात, अपनी पहली इंटरनेशनल पारी में आयरलैंड के गेंदबाजों की खूब पिटाई

Rinku Singh


 रिंकू सिंह ने आयरलैंड का ऊखाड़ा हैंडपंप, छक्के चौकों की अच्छी बरसात, अपनी पहली इंटरनेशनल पारी में आयरलैंड के गेंदबाजों की खूब पिटाई



Ireland vs India 2nd T20 : रिंकू सिंह ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री के साथ अपनी एक अलग पहचान बना ली है। और टीम इंडिया को भी रिंकू सिंह के रूप में एक नया फिनिशर मिल चुका है।




रिंकू सिंह ने Ipl में शानदार प्रदर्शन करके अपनी एक अलग पहचान बनाई थी और जब कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 गेंद पर 29 रन चाहिए थे तब रिंकू सिंह ने 5 गेंदो पर 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को मैच जितवाया था। और आज ये वही रिंकू सिंह है जिन्होंने आयरलैंड के गेंदबाजों की खूब पिटाई की।



आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों में से इंडिया ने दो मैच जीत लिए हैं। जहां दूसरे मैच में रिंकू सिंह ने 21 गेंद पर 38 रन बनाए। 


जब इंडिया के लगातार विकेट गिर रहे थे और इंडिया के बल्लेबाज पिच पर संघर्ष कर रहे थे तब रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने आए और पिच को समझा और आयरलैंड के गेंदबाजों को समझा। और फिर सेट होकर एक अच्छी पारी खेली और फिनिश करके ही लौटे।




रिंकू सिंह ने एक जबरदस्त पारी खेली। और 180 की स्ट्राइक रेट से 2 चौके और दो 3 छक्के लगाए। और फिर 19.5 ओवर में कैच आउट हो गए। रिंकू सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था लेकिन पहले मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। और जब दूसरे मैच में मौका मिला तो अपने गेम को अच्छे से फिनिश किया।




संजू सैमसन रिंकू सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ ने जबरदस्त पारी खेलकर दूसरे t20 मैच में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। संजू सैमसन ने 5 चौके और 1 छक्का लगाकर 26 गेंदो में 40 रन बनाए। तो वही ऋतुराज गायकवाड ने 43 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल है। और जायसवाल ने 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 11 गेंद में 18 रन बनाए।

और इस तरह इंडिया का स्कोर बोर्ड 185 पर पहुंचा।



और फिर जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए, प्रसिद्ध कृष्ण ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए, रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। 



और फिर इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे t20 को 33 रन से जीत कर अपने नाम कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ