कौन है एलविश यादव ?
एल्विश यादव फेमस यूट्यूबर हैं, जो you tube पर comedy, roast, vlog video बनाते हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2016 से की थी। यूट्यूब से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली हैं। एल्विश के पास दो चैनल हैं, एक 'Elvish Yadav vlogs' और 'elvish Yadav' के नाम से। उनके दोनों चैनलों पर 6.48 मिलियन और 13.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एक चैनल पर वह roast वीडियोज बनाते हैं वहीं दूसरे पर हर रोज लाइफ की डिटेल्स फैंस के साथ शेयर करते हैं। और एल्विस यादव के Instagram पर 15.6 मिलीयन फॉलोअर्स है।
एल्विश यादव ने bigg Boss ott का दूसरा सीजन जीतकर इतिहास रच दिया है। इतिहास इसलिए कहा जाएगा क्योंकि वो वाइल्ड कार्ड एंट्री से शो में दाखिल हुए थे। क्योंकि bigg Boss शो के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने शो जीता हो। एल्विश की सोशल मीडिया में बहुत अच्छी फैन फॉलोइंग है।
एल्विस यादव कहां रहते हैं ?
एलविश यादव 25 साल के हैं, और वह गुरुग्राम के पास वजीराबाद गांव के रहने वाले हैं। वह गुरुग्राम में अपने दोस्तों के साथ फ्लैट पर रहते हैं । और उनका परिवार वजीराबाद गांव में रहता है। उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया है। एल्विस यादव फाउंडेशन भी चलाते हैं और उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार वह सिस्टम क्लॉथिंग के संस्थापक हैं।
0 टिप्पणियाँ