Gadar 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 दिन :- Gadar 2 ने हैंडपंप उखाड़कर वीकेंड में किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार

Gadar 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 दिन :- Gadar 2 ने हैंडपंप उखाड़कर वीकेंड में किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार


गदर2 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 400 करोड़ के आंकड़े को भी छू लिया है। जबकि देश में इस फिल्म ने 8 दिनों में 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। और ये फिल्म अब अगले कुछ दिनों में धमाकेदार कमाई करने वाली हैं,क्योंकि Gadar 2 का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है।


ग़दर एक प्रेम कथा के बाद 22 साल बाद यह फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सनी देओल के फैंस लंबे समय से गदर 2 का इंतजार कर रहे थे और जब यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो फैंस ने जमकर प्रेम दिखाया।


सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ग़दर 2 जब  रिलीज हुई तो पूरे इंडिया में सिनेमाघर हाउसफुल हो गए थे।

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अपने पहले दिन से ही धमाल मचा रही है। इस मूवी ने 3 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और 5 दिन में 200 करोड़ कमाने के बाद अब गदर 2 ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। ग़दर 2 आठवें दिन 300 करोड़ के आंकड़े में शामिल हो गई है।


ग़दर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है। इस फिल्म ने आठ दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक गजब का कारनामा करके दिखाया है। लेकिन ये शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। क्योंकि शाहरुख खान की पठान मूवी ने 6 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। गदर2 पठान के बाद दूसरी ऐसी मूवी है जिसने 8 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।


पूरे भारत में हिंदी फिल्मों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'पठान' ने 6 दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया था। गदर 2 ने 8 दिनों में, और बाहुबली 2 और केजीएफ चैप्टर 2 दोनों को 11-11 दिन लगे थे। जबकि भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आमिर खान की दंगल मूवी को 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 13 दिन लगे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ