![]() |
| चंद्रयान 3 सेफ लैंडिंग |
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा चंदा मामा अब दूर नहीं।
और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने चंद्रयान 3 के मिशन की सफलता पर समस्त देशवासियों और इसरो के वैज्ञानिकों को ढेर सारी बधाइयां दी। और कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे पूरा करके दिखाया। और उन्होंने कहा कि हम जल्द ही सूर्य के लिए आदित्य L1 एक नया मिशन लॉन्च करेंगे।
चंद्रयान 3 से भारत को क्या फायदा होने वाला है
भारत द्वारा चांद पर भेजा गया ये तीसरा मिशन है, लेकिन भारत आज तक चांद पर सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर पाया था। अभी तक की अमेरिका और रूस कोई इसमें सफलता मिली है। लेकिन अगर भारत चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग करके वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। और चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना मिशन भेजने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया।
चंद्रयान 3 की स्थिति क्या है और वह अभी कहां हैं
चंद्रयान 3 का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह उतर गया है,ISRO के मुताबिक, चंद्रयान-3 चांद पर लैंड सफलतापूर्वक हो चुका है और अब 23 अगस्त का इंतजार समाप्त हुआ, क्योंकि अब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।
क्या चंद्रयान-3 चांद की तस्वीर ले रहा है
चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड हो गया है। साथ ही उसकी नई तस्वीर भी भेज रहा है। इसरो ने विक्रम लैंडर द्वारा दी गई कुछ नई तस्वीरों को जारी किया है।

0 टिप्पणियाँ